पक्षियों की प्यास बुझाने को आगे आई भाविप,100 परिंडे वितरित

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
भारत विकास परिषद, वीर शिवाजी शाखा द्वारा बापू नगर स्थित बाल हनुमान मंदिर में परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए करीब 100 परिंडों का वितरण किया गया, जिससे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। प्रकल्प प्रभारी शिवकुमार खेमका ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है और हर जीव के प्रति करुणा जरूरी है।
कार्यक्रम में शाखा के कई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य को सफल बनाया।